Vivo T3 5g Review in Hindi:- वीवो ने भारत में 21 मार्च 2024 को अपनी T सीरीज के तहत अपना एक और नया फोन मार्किट में लॉन्च कर दिया। वीवी T3 5जी कंपनी के वीवो T2 5जी का अपग्रेड मॉडल होने वाला है। Vivo के इस T3 5G में फ़ोन में आपको 5000mAh की बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेस्सर, और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा। आज के इस आर्टिक्ल में Vivo के इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से जुडी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी इसलिए इस आर्टिक्ल को अंत तक पूरा पढ़े।
यह भी पढ़े:- VIVO V30 PRO VS ONEPLUS 12R COMPARISON – दोनों में से कौनसा स्मार्टफोन होगा आपके लिए बेस्ट अभी चेक करे?
Vivo T3 5G Price in India Flipkart
Vivo T3 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। अगर आप 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट खरदीते है तो उसकी कीमत 21,999 रुपये है। इस फोन को आप 27 मार्च दोपहर 12 बजे से वीवो इंडिया के ऑफिसियल स्टोर और ऑनलाइन वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है।
Vivo T3 5G KEY SPECIFICATIONS & FEATURES
Attribute | Specification |
---|---|
Model Number | V2334 |
Model Name | T3 5G |
Color | Crystal Flake, Cosmic Blue |
SIM Type | Dual Sim |
Display Size | 16.94 cm (6.67 inch) |
Resolution | 2400 × 1080 Pixels |
Resolution Type | Full HD+ |
Display Type | Full HD+ AMOLED |
Operating System | Android 14 |
Processor Brand | Mediatek |
Processor Type | Dimensity 7200 |
Processor Core | Octa Core |
Primary Clock Speed | 2.8 GHz |
Internal Storage | 256 GB |
RAM | 8 GB |
Primary Camera | 50MP + 2MP |
Secondary Camera | 16MP Front Camera |
Network Type | 5G, 4G, 3G, 2G |
User Interface | Funtouch OS 14 (Based on Android 14) |
Battery Capacity | 5000 mAh |
Price | ₹21,999 |
Vivo T3 5g Review in Hindi
Vivo T3 5G स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। इसमें आपको 2,400 x 1,080 पिक्सल का सपोर्ट मिलता है। इस फ़ोन में आपको 120 हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 120 निट्स की मिलती है।
Vivo T3 5G फ़ोन में आपको कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल फ्लेक कलर देखने को मिलते है। कॉस्मिक ब्लू वेरियंट के डाइमेंशन की बात करे तो इसमें आपको 163.17mm x 75.81mm x 7.83mm और इसका वजन 185.5 ग्राम तक है। जबकि क्रिस्टल फ्लेक वेरियंट आपको 7.95mm मोटाई में मिलता है और इसका वजन 188 ग्राम के करीब है।
यह भी पढ़े:- REDMI NOTE 15 PRO MAX 5G SMARTPHONE मात्र 12,999 रुपए में, 200MP CAMERA और 8000MAH बैटरी, जल्दी करें ऑर्डर!
Vivo T3 5g Specifications in India
इस फोन में आपको ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेसिटी 7200 का प्रोसेसर दिया गया है। इस फ़ोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन में ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
Vivo T3 5g Battery & Charger
वीवो के इस फोन में पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की शानदार बैटरी दी गई है। इसमें आपको 44 वॉट का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है। इस फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए इसमें SG, 4G VOLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे शानदार फीचर्स दिए गए है। इस फ़ोन में डस्ट और स्प्लेश रेजिस्टेंट के लिए इस फ़ोन को PS4 रेटिंग दी गई है। इस फ़ोन में सिक्यॉरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Vivo T3 5g Camera Review in Hindi
Vivo T3 5g फ़ोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इस फ़ोन में आपको 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है। इसमें आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट दिया जाता है। इस फ़ोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन के फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले पर बीच में आपको पंच हॉल कटआउट देखने को मिलता है। इस फ़ोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।