Christmas 2023: क्यों मनाया जाता है 25 दिसंबर को क्रिसमस? जानें इसके पीछे की वजह

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Christmas Day Celebration 2023:- हर साल की 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का त्यौहार आता है, जिसे पूरी दुनिया भर के लोग मनाते है। यह त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन सभी अपने घरों को बहुत सुन्दर लाइटों से सजाते है। और अपने घर में क्रिसमस ट्री लगाते है। इसमें बहुत तरह के पकवान बना कर लोग अपने फैमिली फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि 25 दिसंबर को ही क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं तो हम आपको इस पोस्ट में सारी जानकारी देने वाले है।

क्यों मनाते है 25 दिसंबर को क्रिसमस डे? 

25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्म हुआ था जिनकी माता का नाम मरियम है। इनके जन्म से पहले मरियम ने 25 मार्च को एक भविष्यवाणी सुनी जिसमे यह बोला गया की आप एक बहुत ही खास बच्चे को जन्म देने वाली है। मरियम बेथलहम की रहने वाली थी वह गर्भवती हुई और पूरे नौ महीने के बाद 25 दिसंबर को उन्होंने यीशु (Jesus Christ)को जन्म दिया। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु ने ईसाई धर्म की स्थापना की थी, इसीलिए हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है।

कैसे मनाते है क्रिसमस?

ईसाई लोगो को यह बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। क्रिसमस से थोड़े दिन पहले यह लोग केरोल्स गाते है और प्रभु से प्रार्थना करते है। इसमें 24 से 25 दिसंबर के बीच की रात को भगवान से आराधना की जाती है। ईसाई लोग प्रेयर्स गाते है, और दूसरे दिन गिरजाघरों में क्रिसमस ट्री को बहुत ही सुन्दर सजाया जाता है।

इस दिन सभी लोग अपने फ्रेंड्स और फैमिली को मिठाई, चॉकलेट, ग्रीटींग कार्ड, क्रिसमस ट्री उपहार में देते है। क्रिसमस के दिन लोग चर्च जाकर प्रेयर भी करते है, इसके साथ सभी अपने घर को सजाकर केक कटिंग करके इस त्यौहार को सैलिब्रेट करते हैं।

क्रिसमस पार्टी को खास बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स –

थीम डेकोरेशन- क्रिसमस पार्टी करने के लिए आप अपने घर में कोई खास थीम पार्टी रख सकते है। आप अपने घर में एक जैसी कलर की लाइट या फूल लगाकर अपने घर को सुन्दर सजा सकते है ताकि आने वाले मेहमानों को यह सब देख कर बहुत अच्छा लगे।

क्रिसमस ट्री डेकोरेशन- क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए रिबन, छोटे मैसेज नोट और तस्वीरें लगाई जाती है। इसमें आप ट्री को एलईडी लाइट्स और छोटे-छोटे बॉक्स को गिफ्ट रैप बनाकर ट्री पर सजा सकते है। इससे आपका घर बहुत सुन्दर लगेगा। आप अपनी सोसायटी में एक बड़ा क्रिसमस ट्री बनाकर सभी बच्चों के लिए एक शानदार पार्टी प्लान कर सकते है।

क्रिसमस केक- चाहे दिवाली हो या क्रिसमस का त्योहार, मुंह मीठा किए बिना हर त्योहार का मजा अधूरा माना जाता है। क्रिसमस पर आप मेहमानों के लिए केक बना सकते हैं। क्रिसमस केक बनाने के लिए आप बच्चों की मदद भी ले सकते हैं।

फनी ड्रेसिंग टॉस्क थीम- आप फनी ड्रेसिंग थीम में पार्टी में कुछ अपनी तरफ से ऐसी फनी ड्रेस बनाए जो घर आने वाले मेहमानों को आप उनके टास्क के अनुसार दे सके। सभी लोग अगर टॉस्क के अनुसार ड्रेस पहनेंगे तो बहुत ही फनी लगेंगे जिससे सब एंजॉय कर सकते है।

Best Christmas Wishes

  • क्रिसमस की पावन बेला में, ईश्वर से यही दुआ है, आपकी जिंदगी में खुशियों का खजाना हो।
  • बेल बजें, घंटियां खनके, क्रिसमस की खुशियां हर घर में धनकें।
  • क्रिसमस के रंगों में रंगे, हर पल खुशियों से सजे, आपके जीवन में उम्मीदों का नया साल लाए।
  • मीठी मिठाइयां, प्यार का जादू, क्रिसमस का त्योहार, दिल को करे खुश।
  • प्यार का प्रकाश फैले, दुखों का अंधकार मिटे, क्रिसमस की शुभकामनाएं लें, हर चेहरे पर मुस्कान खिलें।
  • सांता क्लॉज आपकी झोली खुशियों से भर दे, क्रिसमस का त्योहार सपनों को पूरा करे।
  • दिल में उम्मीदों की लौ जले, जिंदगी में खुशियों का सफर चले, क्रिसमस के सितारे हर साल की तरह यूंहीं जले।

क्रिसमस पर आधारित फिल्में देखें

क्रिसमस पर बहुत सारी फिल्में भी बनाई जाती है, जैसे होम अलोन, द क्रिसमस स्टोरी और द पियरे पेरेलमैन क्रिसमस फिल्म पेश की गई है। आप इन फिल्मों को अपने परिवार या दोस्तों के साथ देख सकते है।

सांता क्लॉज बन कर क्रिसमस का उपहार दें

क्रिसमस के दिन आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को उपहार देकर अपना प्यार उन्हें दे सकते है। आप अपने दोस्तों और परिवार के लिए सांता क्लॉज बनकर उन्हें बहुत सारे गिफ्ट्स मिठाई दे सकते है। क्रिसमस के त्यौहार पर किसी को उपहार देना बहुत अच्छा माना जाता है।

READ ALSO MORE STORIES:

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Our WhatsApp Group!
RENAULT KIGER के धमाकेदार ऑफर ने उदा दिए सबके होश, ऑफर, जाने XIAOMI MIX FOLD 4 SMARTPHONE SPECIFICATION: PRICE POCO X6 NEO 5G LAUNCH DATE IN INDIA: PRICE & REVIEW Vivo Y03 Launch Date in India, Price & Specification Samsung Galaxy A55 5G Smartphone Review: Price